
ड्रोन दीदी — महिला उद्यमी, आधुनिक तकनीक
नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन से दवा और खाद का छिड़काव करती हैं। फ़ायदा — कम समय, कम पानी, और एक जैसा छिड़काव।
यह योजना क्या है?
महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जाते हैं — खेतों में कीटनाशक और खाद का छिड़काव करके कमाई करें। सरकार ट्रेनिंग और सब्सिडी देती है।
लाभ
ड्रोन पर 80% सब्सिडी + मुफ्त ट्रेनिंग। ड्रोन छिड़काव से ₹1,000-1,500 प्रति एकड़ की कमाई।
कौन आवेदन कर सकता है?
महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) जो NRLM के तहत पंजीकृत हैं। कम से कम 8वीं पास और 18-45 वर्ष की उम्र।
खुरई/सागर क्षेत्र में उपलब्ध ड्रोन दीदी सेवाएं
अभी आपके इलाके में कोई ड्रोन दीदी सेवा नहीं डली है।
आधिकारिक जानकारी
नमो ड्रोन दीदी भारत सरकार की योजना है (कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय)। यहाँ दी जानकारी सिर्फ़ आपकी सुविधा के लिए है। किसान सहयोग किसी सौदे या समर्थन का हिस्सा नहीं है। स्रोत ↗
व्हाट्सएप पर साझा करें